गोंडा: ग्राम पंचायत सरैया चौबे में शौचालय के टैंक में गिरी गाय, फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटे भर में किया रेस्क्यू
Gonda, Gonda | May 11, 2025 गोण्डा जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सरैया चौबे गांव में रविवार 11 बजे एक छुट्टा जानवर गाय सेफ्टी टैंक में गिर गई।जिसकी सूचना फायरब्रिगेड टीम को दी गई। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ी और उनके पुलिस जवान ने सेफ्टी टैंक में पाइप लगाकर पानी भरा और गाय को रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया । मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पूरी जानकारी दी है।