छिपादोर गम्हरिया होते भवर टोला सड़क की स्थिति विगत दिनों बद से बदतर हो गई है जिससे राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मामले पर रविवार की दोपहर 3:00 बजे सड़क स्थित रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि समस्या तब बड़ी हो जाती है, जब किसी गर्भवती महिला या मरीज को लेकर इस सड़क के सहारे इलाज के लिए जाना पड़ता है तब। मगर कोई सुधी नहीं लेता है।