गोरखपुर। राष्ट्रीय सहारा प्रेस और सहारा समय से जुड़े पत्रकारों व कर्मचारियों की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। वेतन न मिलने, प्रेस बंद होने और जबरन त्यागपत्र दिलवाने के बाद सैकड़ों पत्रकार और कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। सोमवार को पीड़ित पत्रकारों और कर्मचारियों ने जिलाधिकारी दीपक मीणा से मुलाकात कर अपनी पीड़ा साझा की।