फिरोज़ाबाद: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर दबरई के DM कार्यालय पर एडीएम को दिया ज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा दबरई डीएम कार्यालय पर मुख्यमंत्री उप्र सरकार को संबोधित 16 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन एडीएम को दिया गया। ज्ञापन में बाजारों में सैंपलिंग के नाम पर व्यापारी को अपमानित न करने, व्यापार बंधु, उद्योग बंधु की नियमित रूप से मासिक बैठक, गृहकर एवं जलकल वसूली के नाम पर व्यापारी का उत्पीड़न सहित कई मांगे रहीं।