बेगूसराय: साहेबपुरकमाल पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए मोबाइल असली मालिक को सौंपे
साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस में ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए मोबाइल को वास्तविक धारक को सुपुर्द किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस से ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी अथवा खोए हुए मोबाइल को वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है.