गुनौर: गुनौर में गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ को लेकर सर्व समाज की बैठक संपन्न, 5 से 10 मार्च तक होगा भव्य आयोजन
Gunnor, Panna | Feb 7, 2026 नगर में आयोजित होने वाले गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ को लेकर जैन धर्मशाला गुनौर में सर्व समाज की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में नगर के विभिन्न समाजों, धर्मप्रेमियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने पर विस्तृत चर्चा की।