आरा: भोजपुर में हुए सड़क हादसे में जख्मी एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।
Arrah, Bhojpur | Apr 25, 2024 भोजपुर में हुए सड़क हादसे में जख्मी एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में गुरुवार की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतका धोबहा थाना क्षेत्र के अगरसंडा बेहरा गांव निवासी स्व. टेंगर राम की 75 वर्षीया पत्नी देवलतो देवी है।