राघोगढ़ के गोडिया गांव में 22 अक्टूबर को गुर्जर समाज ने बरसों पुरानी परंपरा को गोवर्धन पूजा कर निभाया। गांव के बुजुर्गों ने बताया, पूरा गांव एकजुट ठोकर गोवर्धन पूजा करता है। गांव की महिलाएं सारे गांव के गोबर को एकत्रित कर प्रतिमा बनती है। सुबह गाय भैंसों की पूजन कर ढोल नगाड़े की ताप पर दोपहर में पारंपरिक लोकगीत के साथ पूरा गांव गोवर्धन पूजा करता है।