खुसरूपुर ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो प्रवासी मजदूर भेड़ बकरियों की तरह ट्रेन पर सवार होकर अलग-अलग राज्यों में काम पर वापस लौटने को मजबूर हैं। प्रवासी मजदूरों से जब पूछा गया तो बताया कि दीपावली,छठ को लेकर हम लोग अपने घर वापस आए थे। हमें आशा थी कि सरकार बदलेगी और बिहार में रोजगार का अवसर प्रदान होगा। लेकिन आशा से वेआशा होकर हम लोग पुनः अपने काम पर वापस जा रहे है।