चितरंगी: ग्राम बौडिहार निवासी 10 वर्षीय बालिका की नाले में डूबने से हुई मौत
चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बौडिहार निवासी एक 10 वर्ष की मासूम नाबालिक बालिका बैरिहवा टोला के नाले में नहाने गई थी जहां गहरे पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। चितरंगी पुलिस के अनुसार बौडिहार गांव के बोखई बैगा की 10 वर्षीय पुत्री गांव के ही समीपी नाले में नहाने गई थी जहां पैर फिसलने से नाले में डूब गई और मौत हो गई वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है।