चितरंगी: जिला कलेक्टर के निर्देश पर डीपीसी के निरीक्षण के दौरान धौरहवा व खैरहनी विद्यालय मिले बंद
जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला जी के निर्देश पर डीपीसी जिला शिक्षा केंद्र सिंगरौली के आर.एल शुक्ला ने आज चितरंगी विकासखंड के आधा दर्जन से अधिक शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जहां प्राथमिक विद्यालय खैरहनी एवं धौरहवा में ताला बंद मिला वहीं अन्य विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम होने पर शिक्षकों को नसीहत भी दिया है।