पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- केंद्र सरकार के कई विभागों से बिहार को मिली है मदद
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश के अन्य राज्यों को जिस तरह से केंद्र सरकार के कई विभागों के द्वारा मदद मिलती है,उसी तरह से बिहार को भी केंद्र सरकार के कई विभागों से मदद मिली है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि अभी तो यह पहला फेज है, उम्मीद है कि अभी दूसरे फेज में भी बिहार को मदद मिलेगी।