सनावद: ग्राम बासवा के पास तेज रफ्तार टेंपो पलटा, 6 वृद्ध यात्री घायल, 1 गंभीर रूप से घायल यात्री ज़िला अस्पताल रेफर
सनावद के समीप ग्राम बासवा के पास बीती सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात करीब एक बजे के आस पास एक तेज रफ्तार टेंपो के पलटने की घटना हुई है।बताया जा रहा है कि रोड पर एक मृत पड़े स्वांग के ऊपर से तेज रफ्तार टेंपो का पहिया निकलने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमें सवार बेगमगंज से नर्मदा परिक्रमा यात्रा पूरी कर ओंकारेश्वर जल अर्पित करने जा रहे थे।