भभुआ: सुरहा गांव में बिजली शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, करंट से महिला झुलसी
Bhabua, Kaimur | Apr 1, 2026 सुरहा गांव में बिजली शॉर्ट सर्किट से अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। जिसके बाद बिजली करंट से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। बुधवार को 12 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने कहा कि झुलसी हुई महिला चांद थाना क्षेत्र के सुरहा गांव निवासी राम आशीष राम की 28 वर्षीय पत्नी पूनम देवी बताई जाती है। उन्होंने कहा कि आज बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई।