कोरांव: बैदवार में भागवत कथा के तीसरे दिन उपेंद्र जी ने सुनाया ध्रुव चरित्र, विधायक राजमणि कोल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी कथा
क्षेत्र के बैदवार गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को कथावाचक उपेंद्र जी महाराज ने ध्रुव चरित्र का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान पंडाल में श्रद्धा और भक्ति का भावपूर्ण वातावरण रहा। कथावाचक उपेंद्र जी महाराज ने बताया कि बालक ध्रुव ने मात्र पांच वर्ष की आयु में माता की बात से आहत होकर राजपाठ का त्याग कर ईश्वर की आराधना की।