बरेली: बरेली में रनवे बेकवुड रेस्टोरेंट में आग का कहर, थालियाँ छोड़कर सड़क पर भागे लोग, 90 मिनट की जद्दोजहद के बाद बुझी लपटें
बरेली के पीलीभीत रोड स्थित इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बैरियर-2 पर बने रनवे बेकवुड रेस्टोरेंट में रविवार शाम अचानक लगी भीषण आग ने हड़कंप मचा दिया। बांस से बनी झोपड़ी में उठती तेज़ लपटें देखते ही लोग खाना छोड़कर थालियाँ हाथ में लिए बाहर की ओर भागने लगे। कुछ ही मिनटों में पूरा रेस्टोरेंट अफरा–तफरी में बदल गया और सड़क तक भगदड़ जैसा माहौल बन गया।