पीथमपुर: पीथमपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवीन थाना भवन का लोकार्पण किया, ₹1 करोड़ की लागत से बना है नया भवन
Pithampur, Dhar | Oct 11, 2025 पीथमपुर में बगदून थाने के नवीन पुलिस थाना भवन का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह भवन 60 हजार वर्ग फीट भूमि पर 6300 वर्ग फीट में फैला है। इस भवन के निर्माण में करीब तीन साल का समय लगा है।