डीडवाना: डीडवाना इलाके में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल, दो की गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
उपखंड क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के भीतर तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दो व्यक्तियों की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेन्टर रैफर किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।