रायपुर कृषि उपजमंडी में शनिवार को के कल के पेंडिंग का माल का बेचान किया गया।इस दौरान जिंसों के भाव में आज तेजी देखने को मिली। कृषि मंडी मुंशी शिवसिंह ने बताया कि मंडी में शनिवार को दोपहर एक (1:00) से कल की पेंडिंग 3000 हजार कट्टे सरसों, मसूर व सोयाबीन जिंसों की खरीद शुरू हुई।जिसमें सरसों के भाव 5800 से 6000 रुपये व मसूर के भाव 6500 से 6980 प्रति क्विंटल रहे।