हरिद्वार: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की बैठक में आधी-अधूरी तैयारी के साथ पहुंचे अधिकारी, रोशनाबाद में डीएम ने लगाई फटकार
डीएम मयूर दीक्षित ने रोशनाबाद मुख्यालय में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में सभी खंड विकास अधिकारी आधी अधूरी तैयारियों के साथ पहुंचे। डीएम ने जब उनसे योजना से जुड़ी आय और व्यय का लेखा-जोखा मांगा तो सभी अधिकारी बंगले झांकने लगे। जानकारी ना दे पाने पर डीएम ने सभी अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि अगली बैठक में कार्रवाई की जाएगी।