शिवपुरी नगर: बागेश्वर धाम की कथा में 'जानकी सेना' द्वारा विराट सुंदरकांड पाठ का आयोजन
शिवपुरी के नर्सरी ग्राउंड में जारी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद भागवत कथा के 6वें दिन शनिवार को कथा शुरू होने से पहले जानकी सेना संगठन ने दोपहर 12 बजे सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया। इस आयोजन संगठन के करीब 1 हज़ार महिला पुरुषों ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ किया।