पुलिस लाइन के पीछे मोहिउद्दीनपुर के पास नहर के पाइप में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बकरी चरा रहे बच्चों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।