सीतापुर: रखोना में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला युवती का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
जनपद के तालगांव थाना क्षेत्र के रखोना गांव में सन्दिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर एक युवती का शव लटका मिला था। मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवती की बहन ने रिश्तेदारी के एक युवक पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मृतक युवती की बहन अब न्याय के लिए पुलिस के चक्कर लगा रही है। लेकिन मामले में पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है।