सीतापुर: टेलिया ग्राम पंचायत में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, तीन लोग हुए घायल
जनपद के थाना तालगांव क्षेत्र के टेलिया ग्राम पंचायत में जमीन को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए घायलों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए घायलों का सीतापुर के जिला अस्पताल में शनिवार को पुलिस ने मेडिकल कराया है मारपीट के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।