फिरोज़ाबाद: रेलवे स्टेशन के माल गोदाम में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
फ़िरोज़ाबाद रेलवे स्टेशन के माल गोदाम में रविवार रात करीव भीषण आग लग गयी। आग इतनी भयंकर थी की रेलवे प्रशासन हड़कंप में आ गया। जिसको लेकर आनन फानन में सूचना दमकल विभाग को दी गयी। मोके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कुछ ही समय में बेकाबू आग पर काबू पा लिया है। गनीमत रही किसी जनहानि की कोई खबर नहीं रही है।