बिहार से महाकाल दर्शन करने उज्जैन आए श्रद्धालु उस समय परेशान हो गए, जब वे आरती के बाद अपने होटल का नाम और रास्ता भूल गए। काफी देर भटकने के बाद वे मदद के लिए थाना महाकाल पहुंचे। मामले की गंभीरता को समझते हुए थाना प्रभारी श्री गगन बादल ने तुरंत थाना टीम को यात्रियों की सहायता के निर्देश दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए होटल की जानकारी जुटाई और श्रद्धालुओं को स