उतराव क्षेत्र के मंडौर गांव में स्थित एक आरा मशीन के संचालन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार दोपहर 12 बजे दी गई जानकारी के अनुसार, भूमि विवाद, न्यायालय में लंबित प्रकरण तथा प्राप्त आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जांच पूरी होने तक आरा मशीन के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।