गावां हाट बाजार में मंगलवार की दोपहर बारह बजे ग्रामीण एकता मंच के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस ग्रामीण एकता मंच के लोगों ने ढोल झाल बजा कर फगुआ गीत गाए और खूब झूमे। होली मिलन समारोह में जिप सदस्य पवन चौधरी, अमित कुमार, जीतू सिंह, अजित शर्मा, आकाश कुमार समेत कई उपस्थित थे।