ग्वालियर गिर्द: परम रेस्टोरेंट के संचालक पर मामला दर्ज करने की मांग को लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने एसपी कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन
ग्वालियर शहर के सिटी सेंटर स्थित परम रेस्टोरेंट के संचालक संत गुलाटी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों के लोगों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। हिंदू संगठन के नेताओं का आरोप है कि परम रेस्टोरेंट ने भगवान श्री कृष्ण का शयन करता हुआ एक केक बनाया जिसे देखकर वहां आए ग्राहक ने आपत्ति भी जताई।