पन्ना: NH-39 सकरिया के पास ट्राला ने बरपाया कहर, दो मासूमों से छिना पिता का साया, एक की मौत, एक गंभीर घायल
Panna, Panna | Mar 16, 2026 पन्ना जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ नेशनल हाईवे-39 पर सकरिया के पास रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक अनियंत्रित ट्राला ने दो युवकों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में मनौर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। टक्कर मारकर चालक फरार हो गया है।