उधवा प्रखंड क्षेत्र के अमानत दियारा पंचायत अंतर्गत शिव मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय आयोजित 24 प्रहर व्यापी लीला संकीर्तन गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे समापन हो गया। लीला संकीर्तन सुनने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं लीला संकीर्तन के अंतिम दिन बीते बुधवार की देर रात अमानत दियारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कादिर शेख पहुंचे।