शाहजहाँपुर। पुलिस लाइन में दीपावली पर्व के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान दीप वाले गुब्बारे उड़ाकर परिसर को रोशनी से जगमगाया गया। रिक्रूट महिला आरक्षियों व पुलिस परिवार ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। अधिकारियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत