देहरादून: वीर गब्बर सिंह बस्ती में एक महिला की हार्ट अटैक से हुई मौत, अतिक्रमण हटाने की खबर से सदमे में थी महिला
देहरादून के काट बंगला पुल के नीचे वीर गब्बर सिंह बस्ती में रह रही एक महिला की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई है। परिजनों का आरोप है कि बिना नोटिस के बाद भी नाजिर नाम का एक व्यक्ति जबरन मकान तोड़ने की कार्रवाई कर रहा था। इससे महिला सदमें में भी और हार्ट अटैक आने से उसने दम तोड़ दिया।