देहरादून: भाजपा वरिष्ठ नेताओं की कल दिल्ली में होगी अहम बैठक
उत्तराखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में मंगलवार को एक बड़ी बैठक होने जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि यह बैठक केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के आवास पर होगी। इस बैठक में आगामी निकाय चुनाव के साथ-साथ नवंबर- दिसंबर में प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति पर चर्चा होगी।