करनाल: पंचायत भवन में करनाल हलके की पोलिंग पार्टियों को एसडीएम की अध्यक्षता में किया गया प्रशिक्षित
Karnal, Karnal | May 14, 2024 करनाल हलके की पोलिंग पार्टियों की ट्रेनिंग आज यहां पंचायत भवन में एसडीएम अनुभव मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को मॉक पोल, ईवीएम व वीवीपैट को सील करने का तरीका तथा विभिन्न प्रकार के फार्मों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि कौन-कौन से फार्म किस लिफाफे में डालकर कैसे सील करने हैं।