करनाल: असंध सफीदों मार्ग पर दनोली के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, चालक हुआ घायल
Karnal, Karnal | May 14, 2024 असंध सफीदों मार्ग पर गांव दनोली के पास ब्रेकर पर गाड़ी अनियंत्रित पर सड़क के बीचों बीच पलट गई। जिसमें चालक को चोटे आई है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी करवाई शुरू कर दी। आज राहगीरों ने बताया की एक गाड़ी सफीदो साइड से असंध साइड आ रही थी जब वह दनोली के पास पहुंची तो ब्रेकर पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।