बबुरी थाना क्षेत्र के बबुरी कस्बा समीप शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस 108 पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर के विष्णुपुर निवासी अनिल 38 वर्ष बबुरी बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था, तभी हादसा हो गया।