पिंड्रा: जिला न्यायालय में 9 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला जज ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय में 9 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए न्यायिक विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और जागरूकता भी बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। शुक्रवार को प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने लोक अदालत के प्रचार वाहन को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद न्यायिक अधिकारी और वकीलों ने लोक अदालत पर चर्चा की।