कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश अनुसार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के आदेश के बाद जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर ऑर्डर की प्रति चस्पा कर दी गई है। रविवार को शाम 5:00 बजे पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया जा रहा है।