पूरनपुर: पूरनपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के सबलपुर के रहने वाले हर्षित अग्निहोत्री बाइक से जा रहे थे। तभी अल खजरा मस्जिद रोड पर ई रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। वही माधोटांडा निवासी बादाम श्री पत्नी मेवाराम को बाइक ने टक्कर मार दी। दुसरे हादसों में भगवन्तापुर निवासी कमलेश, पूरनपुर निवासी गुड्डू , गुलड़िया भूप सिंह निवासी राजबहादुर, हबीबगंज गोटिया निवासी विशाल घायल हो गए।