लोहरदगा: हाथियों के हमले में ग्रामीण की मौत, ग्रामीणों ने NH-39 जाम कर किया विरोध, हसनैन खलीफा ने जताया शोक
लोहरदगा जिला के सीमावर्ती क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ हाथियों के हमले में 40 वर्षीय छोटन मुंडा, पिता–अकेला मुंडा, निवासी—होनेहे गांव की मौत हो गई थी। यह घटना बीती मध्यरात्रि की है, जिसने पूरे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।(JMM) के नगर सह सचिव हसनैन खलीफा ने रविवार शाम 8 बजे गहरा शोक जताया।