भरगामा प्रखंड के दरबार टोला स्थित नवनिर्मित मंदिर में भगवान राधा–कृष्ण की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित तीन दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान का समापन रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार, विधि–विधान और भक्ति भाव के साथ किया गया। समापन अवसर पर क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा का अनुपम दृश्य देखने को मिला।