मोबाइल न मिलने पर घर से भागी नाबालिग दिल्ली में मिली, बहोरीबंद पुलिस ने परिजनों को सौंपा
आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग गुमशुदा लड़की को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया थाना प्रभारी श्री दहिया ने बताया कि 22 अक्टूबर 25 को थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से बिना बताऐ कही चली गई है। महिला ने संदेह जाहिर करते हुए कहा कि उसकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है।