रामपुर: शहर कोतवाली परिसर में ASP ने प्रतिबंधित मांझे के संबंध में व्यापारियों के साथ गोष्टी की
Rampur, Rampur | Feb 4, 2026 बुधवार को दोपहर दो बजे अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने थाना कोतवाली में व्यापारियों के साथ गोष्ठी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जानलेवा चाइनीज मांझे की बिक्री और भंडारण अवैध है। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। एएसपी ने जनपद को चाइनीज़ मांझा मुक्त बनाने हेतु व्यापारियों से सहयोग की अपील की।