रायपुर: केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने प्रेस वार्ता में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पहले संस्करण की दी जानकारी
Raipur, Raipur | Apr 1, 2026 केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने आज रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के पहले संस्करण के आयोजन स्थलों का दौरा किया। उन्होंने इस पहल को आदिवासी सशक्तिकरण, जमीनी स्तर पर प्रतिभा की पहचान और खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए एक परिवर्तनकारी मंच बताया।