जमुई: उत्पाद पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 2028 बोतल विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jan 6, 2026 मध्य निषेध थाना, जमुई की टीम ने मंगलवार 12 बजे अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडिगो कार और पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में कुल 2028 बोतल अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा 706.5 लीटर आंकी गई है। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है।