केिशनपुर: भेलवा में 10 वर्षीय बालक अपने ही घर में फंदे से लटका मिला शव
किशनपुर प्रखंड अंतर्गत नौआबाखर पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित भेलवा गांव में सोमवार की संध्या एक 10 वर्षीय बालक का शव अपने ही घर में फंदे से लटका मिला। मृतक का पहचान बेलवा गांव निवासी राधेश्याम पासवान के 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुआ। मृतक के पिता ने बताया कि अन्य दिन के भांति सोमवार को भी हम अपने दोनों पुत्र को घर छोड़कर मजदूरी करने चले गए थे।