मुरैना नगर: जिला अस्पताल के पीछे से ई-रिक्शा चोरी, पीड़ित कोतवाली थाने के काट रहा चक्कर
मुरैना शहर के जिला अस्पताल के पीछे खड़ा ई-रिक्शा चोरी हो गया। दिमनी क्षेत्र के जितेंद्र बरैया ने 5 माह पहले 2.16 लाख में वाहन खरीदा था। वह दवा लेने अंदर गया, लौटने पर रिक्शा गायब मिला। तलाश के बाद कोतवाली में आवेदन दिया,आज रविवार दोपहर के समय भी पीड़ित पहुंचा,पर अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई। शहर में लगातार हो रही चोरी से लोगों में डर और नाराजगी बढ़ रही है।