बख्तियारपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को सुबह 11 बजे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी निरंजन सुमन ने भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने को लेकर लोगों को आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 15 से 28 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आपदा न्यूनीकरण के