मथुरा: माल गोदाम रोड के पास पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, कार्रवाई कर न्यायालय में किया पेश
मथुरा के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत माल गोदाम रोड के पास रेलवे लाइन की तरफ कच्चे रास्ते से पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे चेकिंग के दौरान 1 युवक को गिरफ्तार किया। शनिवार शाम को पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा व 2 कारतूस बरामद हुए, पुलिस ने आरोपी सलमान पुत्र अनवार निवासी फरह को कार्रवाई कर कोर्ट में पेश कर दिया।